कांस्य पदक विजेता डॉ. अकलीम का भव्य स्वागत

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

खटीमा के उप जिला चिकित्सालय में डॉ. अकलीम अहमद का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कुआलालंपुर, मलेशिया में सेकेंड एशियन पैरा थ्रो बाल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उत्तराखंड दिव्यांग एसोसिएशन की टीम ने मिष्ठान और फूल माला देकर उनका सम्मान किया।

कांस्य पदक विजेता डॉ. अकलीम का भव्य स्वागत

खटीमा। उप जिला चिकित्सालय खटीमा में तैनात डॉ. अकलीम अहमद का भव्य स्वागत किया गया। सेकेंड एशियन पैरा थ्रो बाल चैम्पियनशिप कुआलालंपुर मलेशिया में कांस्य पदक जीत कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले डॉ. अकलीम मोहम्मद का सोमवार को देहरादून से आई उत्तराखंड दिव्यांग एसोसिएशन की टीम ने नागरिक अस्पताल खटीमा में फूल माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश प्रवक्ता इकरार हुसैन अंसारी, एलएलसी सदस्य मोहम्मद यासीन कुरैशी, विशाल कुमार, उम्र सिद्दीकी, पप्पू कुरैशी, इमरान, बाबा निहाल सिंह, इरफान, अनीस, अफजल, सलमान अहमद आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।