ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरदिव्यांग सेवा संस्था ने किया दिव्यांगों को सम्मानित

दिव्यांग सेवा संस्था ने किया दिव्यांगों को सम्मानित

विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग सेवा संस्था ने नगर निगम में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान सामाजिक क्षेत्र, खेलों एवं पढ़ाई के क्षेत्र में...

दिव्यांग सेवा संस्था ने किया दिव्यांगों को सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरFri, 04 Dec 2020 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

रुद्रपुर। विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग सेवा संस्था ने नगर निगम में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान सामाजिक क्षेत्र, खेलों और पढ़ाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर हौंसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर रामपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डिसेबल स्पोटिंग सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ रहे।

गुरुवार को नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पंतनगर से आई दिव्यांग खुशबू जिंदल ने मेयर रामपाल सिंह का चित्र बनाकर उन्हें भेंट किया। साथ ही धन सिंह कोरंगा ने अपनी मधुर आवाज से देशभक्ति गीत गाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मेयर ने कहा दिव्यांगता एक ऐसी परिस्थिति है, जिससे हम चाहकर भी पीछा नहीं छुड़ा सकते। दिव्यांगता शरीर से नहीं मस्तिष्क से होती है। कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाया है। डिसएबल स्पोटिंग सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष चुघ ने कहा समाज में दिव्यांगों के आत्मसम्मान, सेहत और अधिकारों को सुधारना जरूरी है। इसमें सभी को आगे आना चाहिये। नामित पार्षद एवं भाजपा उत्तरी मंडल के महामंत्री धीरज गुप्ता ने भी इस दौरान 20 दिव्यांग साथियों को रोजगार से जोड़ने का वादा भी किया। मंच का सफल संचालन हरीश दनई ने किया।यहां डिसएबल स्पॉटिंग सोसाइटी के प्रदेश सचिव हरीश चौधरी , दिव्यांग सेवा संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद जीशान, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद आसिफ, दिनेश कोली, पारस, मकसूद हुसैन,आशीष, दिलीप, धन सिंह कोरंगा, अभिनव गुप्ता, सत्य प्रकाश, रवि, दीपू राणा, कमल जादे, नीलिमा राय, प्रेमा विश्वास, रेखा मेहता, पिंकी रानी, पूनम जोशी, सरिता चौधरी रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें