खटीमा में जिलाधिकारी ने सीएम की घोषणा में शामिल निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने खटीमा पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस समय खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं में शामिल ब
खटीमा, संवाददाता। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को खटीमा पहुंचकर विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं में शामिल कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने मेलघाट में चौड़ीकरण और सड़क सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण कर अधिशासी अभियंता को गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नव निर्मित सीएसडी कैंटीन का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। खटीमा-मझोला सड़क निर्माण की धीमी गति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए सहायक अभियंता एनएच से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन में प्रगति तेज न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही धूल से बचाव के लिए नियमित पानी छिड़काव के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने हल्दी गांव स्थित निर्माणाधीन गौशाला का भी जायजा लेकर कार्यदायी संस्था को शीघ्र पूर्णता के निर्देश दिए। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, विनोद भारती, सतीश भट्ट, मनोज शाही, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, अधिशासी अभियंता लोनिवि नीरज अग्रवाल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


