‘विद्यालय से बाहरी दुनिया का सफर’
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में 11 मई को कौशलम जिला स्तरीय एक्सपो-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम ‘विद्यालय से बाहरी दुनिया का

रुद्रपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 11 मई को कौशलम जिला स्तरीय एक्सपो-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम ‘विद्यालय से बाहरी दुनिया का सफर’ एवं ‘नव विचार-नव उत्साह’ रखी गई है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। एक्सपो में छात्राएं अपने नवाचार, कौशल एवं उद्यमशीलता से जुड़े उत्पाद प्रस्तुत करेंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत व्यवसायिक शिक्षा के एकीकरण को ध्यान में रखते हुए कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं में ‘कौशलम पाठ्यचर्या’ संचालित की जा रही है। ऊधमसिंह नगर के 20 विद्यालयों का चयन जिला स्तरीय कौशलम एक्सपो के लिए किया गया है।
प्रदर्शनी के माध्यम से प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों का चयन कर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग के लिए शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम की संयोजक चेतना मिश्रा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम ‘मेकिंग भारत एंटरप्रेन्योरियल’ की अवधारणा को आगे बढ़ाने का प्रयास है, जिससे छात्राओं को विद्यालयी शिक्षा के साथ व्यावहारिक अनुभव और स्वरोजगार की प्रेरणा मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


