ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरनानकमत्ता में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से संकट गहराया

नानकमत्ता में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से संकट गहराया

एक सप्ताह बाद भी पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर नानकमत्ता में पेयजल संकट गहरा गया है। पानी की आपूर्ति बाधित रहने से अग लोगों में आक्रोश पनप...

नानकमत्ता में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से संकट गहराया
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरThu, 04 Mar 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

एक सप्ताह बाद भी पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर नानकमत्ता में पेयजल संकट गहरा गया है। पानी की आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

गुरुवार को पेयजल विभाग के अफसरों ने निरीक्षण कर जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के लिए निर्देशित किया। नानकमत्ता में जल संस्थान के पानी के बोर से मिट्टी युक्त पानी आने से पेयजल आपूर्ति बाधित चल रही है। यहां विभाग टैंकरों से पानी आपूर्ति कर रहा है। लेकिन लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही है। नानकमत्ता नगर पंचायत का टैंकर भी जलापूर्ति में जुटा हुआ है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने के चलते महाप्रबंधक बीके सिंह, खटीमा के ईई रवि लौसाली ने निरीक्षण किया। सहायक अभियंता एबी जोशी ने कहा महाप्रबंधक ने नये बोर को विभाग को हैंडओवर करवाने का भरोसा दिया है। बता दें नानकमत्ता में नया बोर तैयार हो गया है। लेकिन विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ है। इससे नये बोर से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें