घर में घुसकर फायर करने और धमकाने के आरोप में सात नामजद
खेत में पाइप लाइन को लेकर विवाद में फायर करने का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अजैब सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम बिडौर

नानकमत्ता। खेत में पाइप लाइन को लेकर विवाद में फायर करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अजैब सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम बिडौरा मझोला ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार को दिलेर सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने उसके खेत की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर दो जून की सायं दिलेर सिंह, गुरमीत सिंह, डिम्पल सिंह उर्फ ठण्डी पुत्र दर्शन सिंह, कुलवंत कौर पत्नी दर्शन सिंह, सीमा कौर पत्नी दिलेर सिंह, कोमल कौर पत्नी गुरमीत सिंह, सोनियां कौर पुत्री दर्शन सिंह निवासी ग्राम बिडौरा मझोला व ग्राम सिसईखेड़ा निवासी प्रकट सिंह घर में घुस आए।
दिलेर सिंह ने तमंचे से फायर कर दिया। शोर-शराबा होने पर गाली-गलौज करते हुए भाग गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


