Rudrapur News: जय भवानी जागरण में रातभर गूंजे माता रानी के जयकारे

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

Rudrapur News: दिनेशपुर में नवरात्र के अवसर पर जय भवानी जागरण कमेटी ने मंगलवार रात मुख्य चौराहे पर भव्य जागरण आयोजित किया। पंडित राजन शर्मा ने पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अर्चित ग्रोवर, साधना सरगम और अन्य कलाकारों ने माता रानी के भजन प्रस्तुत किए। बुधवार सुबह जागरण का समापन भंडारे के साथ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जय भवानी जागरण में रातभर गूंजे माता रानी के जयकारे
जय भवानी जागरण में रातभर गूंजे माता रानी के जयकारे

Rudrapur News: दिनेशपुर। नवरात्र के पावन अवसर पर जय भवानी जागरण कमेटी की ओर से मंगलवार रात नगर के मुख्य चौराहे पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया। मंगलवार की संध्या से शुरू हुआ जागरण बुधवार सुबह तक चला। शुभारंभ पंडित राजन शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद भजन संध्या शुरू हुई। गायक अर्चित ग्रोवर और साधना सरगम सहित कलाकारों ने माता रानी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बुधवार सुबह जागरण के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में समिति अध्यक्ष शुभम चावला के साथ सत्यजीत विश्वास, राजेश नारंग, विकास छाबड़ा, पावन अग्रवाल, दिलीप रावत, विजय जालौत्रा, दीपक मक्कड़, पुरुषोत्तम अग्रवाल, हरजीत सिंह और सोनू गोयल ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

यहां भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, चेयरमैन प्रतिनिधि काबल सिंह विर्क, सभासद सविता बैरागी, विशंभर बैरागी, राजेश नारंग, घनश्याम अग्रवाल, भोला शर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, गोपाल चक्रवर्ती, डॉ. सुधीर राय, सुभाष व्यापारी, रवि सरकार, शुभम वाधवा, विकास अरोड़ा और प्रमोद अरोड़ा सहित विभिन्न महिला संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: जय भवानी जागरण में रातभर गूंजे माता रानी के जयकारे