ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरदेहरादून से आ रही पोर्टल में दिक्कत

देहरादून से आ रही पोर्टल में दिक्कत

जनपद में धान खरीद के लिए बनाये गये 179 क्रय केंद्रों में से कई क्रय केंद्रों पर पोर्टल काम नहीं कर रहे हैं। यह दिक्कत देहरादून से आ रही है। इस कारण कई केंद्रों में पोर्टल काम नहीं कर रहे हैं। पोर्टल...

देहरादून से आ रही पोर्टल में दिक्कत
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरThu, 15 Oct 2020 06:32 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में धान खरीद के लिए बनाये गये 179 क्रय केंद्रों में से कई क्रय केंद्रों पर पोर्टल काम नहीं कर रहे हैं। यह दिक्कत देहरादून से आ रही है। इस कारण कई केंद्रों में पोर्टल काम नहीं कर रहे हैं। पोर्टल में दिक्कत के कारण धान खरीद के बाद किसानों का न तो नाम और पता दर्ज हो रहा है और न ही धान की मात्रा। इसके अलावा किसानों के खातों में पैसा नहीं जमा हो पा रहा है।

बता दें एक अक्तूबर से धान की खरीद तो शुरू हो गयी थी। इसके बाद आरएफसी विभाग ने क्रय केंद्र प्रभारियों को पोर्टल का कोड और लिंक दिये थे। शुरूआत में क्रय केंद्रों पर पोर्टल खुल ही नहीं रखा था। इसके बाद कई केंद्रों में पोर्टल तो शुरू हो गया तो कई केंद्रों में यह पोर्टल काम नहीं कर पाया है। विगत दिवस कलक्ट्रेट सभागार में किसान संगठनों, आढ़तियों, राइस मिलरों की और आरएफसी समेत संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अपर सचिव खाद्य प्रताप शाह के अलावा देहरादून आये एनआईसी के अधिकारी भी मौजूद रहे। आरएफसी ललित मोहन रयाल ने कहा पोर्टल में तकनीकी दिक्कत देहरादून से आ रही है। तकनीकी टीम खामियों को दूर करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा जल्द पोर्टल को ठीक कर लिया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें