
जिले में डेंगू का एक और मरीज मिला, अब तक छह मरीजों की पुष्टि
ऊधमसिंह नगर जिले में डेंगू के छह मामलों की पुष्टि हुई है, लेकिन राहत की बात यह है कि कोई भी मरीज नहीं मरा। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में एंटी डेंगू गतिविधियाँ तेज कर दी हैं। 1497 सैंपल की जांच की जा चुकी है। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें।
रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। वर्ष 2025 के दौरान अब तक जिले में कुल छह डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में एंटी डेंगू गतिविधियां चला रही हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कुल 10 सैंपल की जांच की गई, जिनमें से एक मरीज डेंगू पॉजिटिव पाया गया। अब तक जिले में कुल 1497 सैंपल की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डेंगू मरीज जसपुर, दिनेशपुर, गूलरभोज, किच्छा, रुद्रपुर और काशीपुर क्षेत्रों से मिले हैं।
क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार नगर पालिका जसपुर, नगर पंचायत दिनेशपुर, नगर पंचायत गूलरभोज, नगर पालिका किच्छा और नगर निगम काशीपुर में एक-एक केस, जबकि नगर निगम रुद्रपुर में दो केस दर्ज किए गए हैं। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि सभी क्षेत्रों में फॉगिंग, लार्वा सर्वे, घर-घर निरीक्षण और जनजागरूकता अभियान तेज कर दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और बुखार की स्थिति में तुरंत जांच कराएं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




