Rudrapur News: ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: नगर पंचायत में तैनात ईओ राकेश कोटिया के स्थानान्तरण की मांग को लेकर सभासदों व पर्यावरण मित्रों को धरना चौथे दिन भी जारी रहा। चार दिनों से नगर में सफाई

ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी

Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। नगर पंचायत में तैनात ईओ राकेश कोटिया के स्थानान्तरण की मांग को लेकर सभासदों और पर्यावरण मित्रों को धरना चौथे दिन भी जारी रहा। चार दिनों से नगर में सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है।

धरने का कारण

सोमवार को धरना स्थल पर आयोजित सभा में सभासदों ने आरोप लगाया कि ईओ राकेश कोटिया बोर्ड में पारित प्रस्तावों के बाबजूद कार्यों को गम्भीरता से नहीं लिया। निर्माण कार्य पूरे होने के बाबजूद भुगतान नहीं करने, कार्यालय कभी कभार पहुंचने का आरोप लगाते हुए चार दिन से नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरना दे रहे हैं। सोमवार को नगर पंचायत के चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना समेत सभासदों ने सोमवार को पत्रकार वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि ईओ राकेश कोटिया की तैनाती गलत तरीके से हुई है। उन्होंने सीएम से नियुक्ति रद्द करते हुए उनके वेतन के रिकवरी की मांग की।

पूर्व की जांच और आरोप

आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में तत्कालीन उप जिलाधिकारी खटीमा ने लिपिक की नियुक्ति की जांच की थी। जिसमें नियुक्ति गलत पायी गयी थी। यहां सभासद गौरव वर्मा, सभासद सुरंजन राय, सभासद विशाल गोयल समेत मौजूद रहे। इधर ईओ राकेश कोटिया ने बताया कि हाईकोर्ट में जांच रिपोर्ट को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में याचिका निस्तारित की थी। इसके बाद शासन से उन्हें दो प्रमोशन मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि जयंती पार्क को लेकर उनकी रिपोर्ट पर हो रही जांच के कारण प्रकरण को भटकाने का प्रयास है।

सामान्य प्रश्न

धरने का कारण क्या है?
सभासदों और पर्यावरण मित्रों द्वारा ईओ राकेश कोटिया के स्थानान्तरण की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।