ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरदहेज उत्पीड़न के आरोपी पति को किया गिरफ्तार

दहेज उत्पीड़न के आरोपी पति को किया गिरफ्तार

ट्रांजिट कैंप में दहेज उत्पीड़न के तहत चल रहे मुकदमे में पुलिस ने आरोपी पति को भी गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे पूर्व आरोपी पति के मां-बाप को जेल भेजा जा चुका है। बता दें बीते दिनों...

दहेज उत्पीड़न के आरोपी पति को किया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरThu, 14 Jun 2018 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांजिट कैंप में दहेज उत्पीड़न के तहत चल रहे मुकदमे में पुलिस ने आरोपी पति को भी गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे पूर्व आरोपी पति के मां-बाप को जेल भेज चुकी है।

बीते दिनों आवास विकास निवासी राजीव ने पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया था कि उसने अपनी पुत्री का विवाह बीते 31 जुलाई 2015 को अमृतपुर पंजाब निवासी रघु शर्मा पुत्र केशव शर्मा के साथ किया था। आरोप था कि शादी के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी के साथ उत्पीड़न करने लगे थे। आरोप था कि ससुराल पक्ष 50 लाख रुपये की मांग कर रहा था। असमर्थता जताते ही उन्होंने उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रघु और उसके मां-बाप के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन रघु फरार चल रहा था। पुलिस ने रघु को बीते बुधवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति रघु को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी जीबी जोशी ने बताया कि आरोपी रघु को जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें