Rudrapur News: मोबाइल हैक कर खाते से 1.11 लाख रुपये उड़ाए

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: पंतनगर के छत्तरपुर निवासी नरेंद्र सिंह बिष्ट का मोबाइल फोन पांच अक्तूबर को साइबर ठगों ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 1,11,299 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पंतनगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह अधिकारी कर रहे हैं।

Rudrapur News: मोबाइल हैक कर खाते से 1.11 लाख रुपये उड़ाए

Rudrapur News: पंतनगर। साइबर ठगों ने छत्तरपुर निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर यूपीआई के माध्यम से बैंक खाते से 1.11 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पंतनगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। छत्तरपुर निवासी नरेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र किशन सिंह बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच अक्तूबर को अज्ञात साइबर ठगों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खाते से 1,11,299 रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मामले की जांच उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह अधिकारी को सौंपी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: मोबाइल हैक कर खाते से 1.11 लाख रुपये उड़ाए