Rudrapur News: साइबर ठगी के 2.22 लाख रुपये खाते में आने पर मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एक बैंक खाते में साइबर ठगी से प्राप्त 2,22,999 रुपये आने के मामले में पुलिस ने खाताधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

Rudrapur News: साइबर ठगी के 2.22 लाख रुपये खाते में आने पर मुकदमा दर्ज

Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एक बैंक खाते में साइबर ठगी से प्राप्त 2,22,999 रुपये आने के मामले में पुलिस ने खाताधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय के 14सी समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। भौतिक सत्यापन के दौरान पुलिस को दर्ज पते पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस गृह मंत्रालय के 14सी समन्वय पोर्टल के प्रतिबिंब पर प्रदर्शित संदिग्ध चेक निकासी संबंधी विवरणों का सत्यापन कर रही थी। इसी दौरान साइबर अपराध से जुड़े एक संदिग्ध बैंक खाते की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि एसबीआई की इंदिरा चौक शाखा में खाता संख्या 44056966867 तौसीब खान पुत्र असलम खान, निवासी सीरगोटिया वार्ड नंबर-9 के नाम पर खोला गया था।

एसएसआई खुशवंत सिंह ने जब खाताधारक के पते का भौतिक सत्यापन किया तो वहां कोई व्यक्ति नहीं मिला। वहीं, एनसीआरपी पोर्टल पर इस खाते से संबंधित चार शिकायतें दर्ज मिलीं। जांच में सामने आया कि खाते में दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से साइबर अपराध से जुड़ी 2,22,999 रुपये की धनराशि जमा हुई थी। सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि खाताधारक का पता सत्यापित नहीं हो सका है। खाते में संदिग्ध लेनदेन पाए गए हैं और इसका उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम को प्राप्त करने के लिए किया जा रहा था। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsRudrapur News: साइबर ठगी के 2.22 लाख रुपये खाते में आने पर मुकदमा दर्ज