वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों ने मन मोहा

Feb 28, 2026 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

सितारगंज में नेताजी सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिशु मंदिर विद्यालय बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।

वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों ने मन मोहा

सितारगंज, संवाददाता। नेताजी सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनफार्म के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शुक्रवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, जगदीश डालमिया, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सौरभ बहुगुणा ने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित शिशु मंदिर विद्यालयों में बच्चों के भविष्य की निर्माण होता है। बच्चों का अच्छा भविष्य बनाने में एक अच्छी शिक्षा ही उसके उज्जवल भविष्य का आधार है। विशिष्ट अतिथि लाओपाला कंपनी के जीएम दुर्गेश मोहन गोयल ने कहा कि पूर्व में बच्चों के बैठने के लिए पांच कक्षा में स्मार्ट फर्नीचर दिया था।

आगामी सत्र में 5 कक्षाओं के लिए और फर्नीचर देने की घोषणा की। यहां मनोज जोशी, विद्यालय अध्यक्ष शीतल सिंघल, प्रबंधक महेश मित्तल, ग्राम प्रधान राजनगर संगीता दे, ग्राम प्रधान अरविंदनगर दीपा घरामी, ग्राम प्रधान निर्मलनगर नमिता मंडल, प्रधानाचार्य निताई मंडल, प्रकाश मंडल, मयंक अग्रवाल, सुधीर मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।