
मैं जाछू कमला काली गंगा पार...गीत ने बांधा समा
खटीमा में कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौतिक के दूसरे दिन, लोक गायकों और विद्यालयों की टीमों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मेहंदी प्रतियोगिता में कुलसुम फातिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गायकों ने अपने गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
खटीमा, संवाददाता। कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति की ओर से आयोजित उत्तरायणी कौतिक के दूसरे दिन कुमाउनी लोक गायकों और विभिन्न विद्यालयों की टीमों व सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। लोकगायक चंद्र प्रकाश ने मैं जाछू कमला काली गंगा पार...गीत प्रस्तुत कर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। शनिवार को उत्तरायणी कौतिक के दूसरे दिन का शुभारंभ डॉ. कर्नल आशीष सक्सेना, डॉ. अमिताभ माथुर, डॉ. अंशुल सक्सेना और समिति अध्यक्ष कैप्टन ठाकुर सिंह खाती (सेनि.), सचिव भुवन भट्ट, बीएस मेहता, अधिवक्ता केडी भट्ट, जीडी पाठक, टीबी चंद और संस्था सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आई 27 बच्चियों ने मेहंदी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया।
मेहंदी प्रतियोगिता में सोर वैली पब्लिक स्कूल की कुलसुम फातिमा प्रथम, नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी की अक्षिता धामी द्वितीय और आदर्श शिशु निकेतन की शालिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवज्योति स्कूल की पलक कांडपाल ने पहाड़ी नृत्य, मीठी मौर्या ने लोक नृत्य, दान्या सौन, आशा सौन, मनस्वी ने प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। सांस्कृतिक दल वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप थारू सांस्कृतिक समिति की टीम ने सुन ले दगड़िया बात सुणि जा प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। गायक जितेंद्र भट्ट ने मेरी जन्म भूमि, मेरो पहाड़, हयूं पडयों हिमाल व सत्यजीत सिंह बिष्ट ने आ जा रे चैत बैसाख मेरी मुनस्यार और तरुण सकलानी ने राम जी आ ग्या मेरा, और हाय मधू तू किलै जॉछी मैं छोड़ि एकेलि भाभर गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। गौरव पांडेय एंड टीम ने योग की प्रस्तुति दी। बाल कलाकार रिद्धि लोहनी ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरीं। मंच संचालन सचिव भुवन भट्ट ने किया। इस दौरान सावित्री चंद, रेनू उपाध्याय, जेएस बसेड़ा, मनोज कन्याल, गोपाल दत्त पाठक, नवीन कापड़ी, जगदीश पांडेय, कुंदन बोरा, नरेश कलौनी, लक्ष्मण सिंह महर, हरीश जोशी, किशन सिंह किन्ना, घनश्याम सनवाल, फकीर सिंह ज्याला, राजेंद्र सिंह अधिकारी, नरेंद्र आर्या, गणेश लोहनी, शंकर लोहनी, सुधीर वर्मा, गीता कांडपाल, कमला मेलकानी, दया भट्ट, भागीरथी कापड़ी, प्रेमा महर, रेनू मिताड़ी, जानकी गोस्वामी, कृष्णा नेगी, दीपा वर्मा, टीबी चंद आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




