Rudrapur News: एनसीसी शिविर में शिवालिक डिवीजन बनी बेस्ट डिवीजन

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

Rudrapur News: खटीमा के सिटी कॉन्वेंट स्कूल में दस दिवसीय नेवल एनसीसी शिविर का समापन उत्साह और अनुशासन के साथ हुआ। सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने country भक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार और मेडल दिए गए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली डिवीजन को बेस्ट डिवीजन का अवार्ड मिला।

Rudrapur News: एनसीसी शिविर में शिवालिक डिवीजन बनी बेस्ट डिवीजन

Rudrapur News: खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में दस दिवसीय नेवल एनसीसी शिविर का समापन उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ हुआ। अंतिम दिन मंगलवार को सांस्कृतिक संध्या और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ कमान अधिकारी कैप्टन मृदुल शाह, विद्यालय संरक्षक मोहन चंद्र उपाध्याय, प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय और प्रधानाचार्या शुभ्रा सक्सेना के स्वागत के साथ हुआ। सांस्कृतिक संध्या में एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटिका सहित विभिन्न प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैडेट्स की प्रस्तुतियों ने अतिथियों, एनसीसी अधिकारियों और स्टाफ को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुरस्कार वितरण समारोह में शिविर की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रमाणपत्र, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

शिविर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली शिवालिक डिवीजन को बेस्ट डिवीजन का अवार्ड प्रदान किया गया। यहां स्कूल एमडी प्रवीण उपाध्याय, ईडी तिलक उपाध्याय, प्रधानाचार्या शुभ्रा सक्सेना, वंदना, राजेश पांडे आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरRudrapur News: एनसीसी शिविर में शिवालिक डिवीजन बनी बेस्ट डिवीजन