Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsCultural Celebration Uttarakhand s Uttarayani Festival and 26th Anniversary of Gadarapur Committee
दस दिवसीय उत्तरायणी पर्व का रंगारंग शुभारंभ

दस दिवसीय उत्तरायणी पर्व का रंगारंग शुभारंभ

संक्षेप:

गदरपुर। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति गदरपुर के तत्वावधान में मकर संक्राति पर्व और समिति की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर दस दिवसीय उत्तरायणी पर्व का शु

Jan 02, 2026 07:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

गदरपुर, संवाददाता। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति गदरपुर के तत्वावधान में मकर संक्राति पर्व और समिति की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर दस दिवसीय उत्तरायणी पर्व का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान कुमाऊं व गढ़वाली की गौरवशाली परम्परा और संस्कृति मंच पर जीवित हो उठी। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर धिरकते छोलिया नर्तकों के साथ ही लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तृति पर दर्शक खूब थिरके। शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार गुंबर, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, समिति अध्यक्ष रविन्द्र कुमार आर्या, सचिव मनोज कुमार कांडपाल, उपाध्यक्ष मनोज पांडे ने संयुक्त रूप से किया।

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में उत्तराखंड के वाद्य यंत्रों और छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं नगर के कुछ स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्षता कर रहे रणजीत सिंह बिष्ट ने लोगों को मकर संक्रांति उत्तरायणी पर्व की बधाई दी। समिति द्वारा नगर पालिका के सभा सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति संरक्षक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, डॉ. नवीन उपाध्याय, सुरेश चन्द्र तिवारी, पदम सिंह बिष्ट, नंदा बल्लभ भट्ट, बलराम आर्या, डिकर देव मांडे, समिति आडिटर इन्द्रमणि तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चम्पा पांडे, उपाध्यक्ष मनोज पांडे, कोषाध्यक्ष प्रेम आर्य, उप कोषाध्यक्ष बलवन्त सिंह दानू, रंजीत सिंह, राजेन्द्र बिष्ट हीरा सिंह, दर्शन सिंह नेगी, प्रेम आर्या, सुमित उपाध्याय, प्रमोद टम्टा, जीवन सिंह बिष्ट, ललित मिगकानी, बहादुर नेगी, हुकुम सिंह बिष्ट, अंकुर काण्डपाल, गीता पपोला, अनिल सिंह आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पंकज कांडपाल ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;