प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की ओर से सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें निबंध, ऐपण, पोस्टर, फोटोग्राफी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य प्रोफेसर रेनू बंसल ने किया।

राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की समाजशास्त्रीय परिषद की ओर से दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें निबंध, ऐपण, पोस्टर, फोटोग्राफी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं के आयोजन में डॉ. अभिमन्यु कुमार और डॉ. कामना दीक्षित की प्रमुख भूमिका रही। निबंध प्रतियोगिता में संजना मंडल प्रथम, भारती कार्की द्वितीय और खुशी खान तृतीय रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में भारती कार्की प्रथम, एकता बोरा द्वितीय, सतविंदर कौर तृतीय रहीं, जबकि मेहरीन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ऐपण प्रतियोगिता में सतविंदर कौर प्रथम, भारती कार्की द्वितीय और एकता बोरा तृतीय रहीं।
फोटोग्राफी प्रतियोगिता में खुशी खान प्रथम, मुस्कान राणा द्वितीय और यशिका राणा तृतीय रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. विमला सिंह, डॉ. राजविंदर कौर और डॉ. शोभा पांडे मौजूद रहीं। शनिवार को आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में ‘उच्च शिक्षा के अंतर्गत छात्रसंघ की भूमिका’ विषय पर पक्ष-विपक्ष में विचार प्रस्तुत किए गए। इसमें विक्रांत तिवारी प्रथम, नीलम द्वितीय और खुशी खान तृतीय रहीं। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य प्रोफेसर रेनू बंसल ने किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


