महिला कांस्टेबल समेत पांच पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Feb 11, 2026 07:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर में 2024 में एक युवक आकाश दुबे की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से पुलिस ने महिला कांस्टेबल और चार अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि विवाह के बाद परिवार के सदस्य आकाश को धमका रहे थे।

महिला कांस्टेबल समेत पांच पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

रुद्रपुर, संवाददाता। वर्ष 2024 में युवक की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने महिला कांस्टेबल समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। आदर्श कॉलोनी, घास मंडी निवासी विश्वामित्र दुबे ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुद्रपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके इकलौते पुत्र आकाश दुबे का नैना तिवारी पुत्री कमलकांत तिवारी निवासी 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से करीब सात वर्षों से प्रेम संबंध था। 13 मार्च 2023 को दोनों ने उपनिबंधक कार्यालय में विधिवत पंजीकृत विवाह किया था।

उनके अनुसार, नैना तिवारी 31वीं वाहिनी पीएसी में कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। आरोप है कि नैना की मां गीता देवी और मामा गिरीश चंद्र पांडे इस विवाह से खुश नहीं थे और आकाश को लगातार धमकाते थे। विवाह के बाद भी मायके पक्ष द्वारा नैना को पति से अलग होने के लिए उकसाया जा रहा था। आरोप है कि नैना का महेश पंचपाल नामक व्यक्ति से संपर्क था, जिसको लेकर दंपति के बीच विवाद रहता था। 20 अप्रैल 2024 की रात घर में विवाद हुआ और कुछ देर बाद आकाश दुबे कमरे में पंखे से चुनरी के सहारे लटका मिला। मामले में पिता ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि घटना को आत्महत्या का रूप दिया गया। 21 अप्रैल 2024 को पोस्टमार्टम कराया गया था। पुलिस में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने अदालत की शरण ली। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नैना तिवारी, गीता देवी, गिरीश चंद्र पांडे, राधिका और महेश पंचपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।