कोर्ट में दो पक्षों के बीच मारपीट में 14 पर केस

Apr 05, 2026 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

किच्छा में शनिवार को सिविल कोर्ट में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। कोर्ट रीडर सुधीर कुमार द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मारपीट न्यायालय के कार्य में बाधा उत्पन्न करने के कारण हुई। मामले में न्यायालय में सुनवाई जारी है।

कोर्ट में दो पक्षों के बीच मारपीट में 14 पर केस

किच्छा, संवाददाता। शनिवार को सिविल कोर्ट में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट रीडर की तहरीर पर 14 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोर्ट रीडर सुधीर कुमार द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि न्यायालय सिविल जज किच्छा में संजू सागर पुत्र कांता प्रसाद निवासी ग्राम पोस्ट दरऊ किच्छा बनाम विपक्षीगण रुचि पत्नी संजू, अजय सागर पुत्र सदानन्द, सदानन्द पुत्र रामचरण, मीना पत्नी सदानंद, चांदनी पुत्री सदानंद, रुकमणि पुत्री सदानंद, सुमन, मुरारी लाल पुत्र रामस्वरूप, विजय पुत्र सदानंद, ब्रजपाल पुत्र टीकाराम, रोशन उर्फ सुखवासी पुत्र चुन्नीलाल, सोमवती पत्नी रोशन उर्फ सुकवासी व अंशु पुत्र रोशन का फौजदारी वाद विचाराधीन है।

इसमें चार अप्रैल की तारीख थी। शनिवार दोपहर दोनों पक्ष न्यायालय के अंदर उपस्थित थे। दोनों पक्षों व उनके साथ आए कुछ अन्य लोगों ने न्यायालय के अंदर आपस में मारपीट की, जिससे न्यायालय के राजकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।