Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsCouple Injured in Accident at Reliance Petrol Pump Protest by Traders Over Road Cuts
सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति घायलसड़क हादसे में बाइक सवार दंपति घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति घायलसड़क हादसे में बाइक सवार दंपति घायल

संक्षेप:

किच्छा में एनएच-74 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दंपति घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पति की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। व्यापारियों ने कट बंद होने के खिलाफ धरना दिया, जिसके बाद प्रशासन ने व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।

Nov 27, 2025 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

किच्छा, संवाददाता। एनएच-74 स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने कट पर एक बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने पति की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हीरालाल पुत्र जगन लाल और उनकी पत्नी जगदेयी निवासी चंदपुरा दादीद थाना खजुरिया, रामपुर बंडिया वार्ड 4 में अपने रिश्तेदार धर्मपाल के घर बच्चे के नामकरण पर आए थे। गुरुवार को वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान एनएच-74 पर रिलायंस पेट्रोप पंप के सामने कट पर पीछे आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी भर्ती कराया गया। यहां हीरालाल की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दरऊ कट खोलने की मांग को लेकर व्यापारियों का धरना किच्छा। हादसों में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए प्रशासन ने एनएच-74 पर दरऊ चौक का कट बंद कर दिया था और वैकल्पिक कट बनाए थे। देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विजय अरोड़ा व महामंत्री नितिन फुटेला ने आरोप लगाया कि कट बंद होने से दुर्घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ रही हैं। गुरुवार को पेट्रोल पंप के सामने हुई दुर्घटना के बाद विजय अरोड़ा के नेतृत्व में व्यापारियों ने दरऊ चौक के निकट धरना दिया। आरोप लगाया गया कि कट बंद होने से नगरवासियों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है और हादसे भी बढ़ रहे हैं। करीब दो घंटे के धरने व नारेबाजी के बाद भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने एसडीएम गौरव पांडे से वार्ता की। एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। विजय अरोड़ा ने बताया कि एसडीएम ने एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिया है।