Rudrapur News: मिनी स्टेडियम की प्रक्रिया शुरू होने पर जताया आभार

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

Rudrapur News: किच्छा में इंदिरा गांधी खेल मैदान पर मिनी स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ। भाजयुमो जिला महामंत्री विशाल चौहान के नेतृत्व में खेल प्रेमियों ने पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेकदीप सिंह का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया और खुरपिया क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की मांग की।

मिनी स्टेडियम की प्रक्रिया शुरू होने पर जताया आभार

Rudrapur News: किच्छा। इंदिरा गांधी खेल मैदान में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होने पर भाजयुमो जिला महामंत्री विशाल चौहान की अगुवाई में खेल प्रेमियों ने भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेकदीप सिंह के प्रयासों के लिए उनका स्वागत व अभिनंदन किया। गुरुवार को खेल प्रेमी विवेकदीप सिंह कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विवेकदीप का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि मिनी स्टेडिम खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। विवेकदीप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि खुरपिया क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की मांग की जाएगी। यहां भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लवी सहगल, भाजपा नेता भूपेंद्र राय समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।