ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरउन्नाव पीड़िता के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक

उन्नाव पीड़िता के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक

उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिन्दा जलाने से हुई मौत पर कांग्रेसजनों ने शोक जताया। न्याय के लिए संघर्ष कर रही पीड़िता की आत्मा की शांति के प्रार्थना की। कांग्रेसजनों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा...

उन्नाव पीड़िता के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 08 Dec 2019 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिन्दा जलाने से हुई मौत पर कांग्रेसजनों ने शोक जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द सजा देने की मांग की। बैठक में लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निन्दा भी की। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष करन जंग, नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, मुख्तयार अंसारी, नवतेज पाल सिंह, नरेन्द्र बमराह, बिपिन खोलिया, सरताजअहमद, वसीम मियां, सचिन गंगवार, अखिलेश सिंह मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें