ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरकांग्रेसियों ने किया हवन, कहा, सरकार को सद्बुद्धि आए

कांग्रेसियों ने किया हवन, कहा, सरकार को सद्बुद्धि आए

सरकार का सदबुद्धि को लेकर गदरपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व प्रदेश कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीत ग्रोवर के नेतृत्व में एकत्रित...

कांग्रेसियों ने किया हवन, कहा, सरकार को सद्बुद्धि आए
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 21 Oct 2020 06:32 PM
ऐप पर पढ़ें

गदरपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में कांग्रेसियों ने सरकार को सदबुद्धि के लिए बुधवार को हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व प्रदेश कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीत ग्रोवर के नेतृत्व में एकत्रित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों, किसानों व ग्रामीणों ने मिलकर हवन किया और भाजपा सरकार के लिए ईश्वर से सद्बुद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रीत ग्रोवर ने कहा कि हवन विशेष रूप से तीन समस्याओं के मद्देनजर किया गया है। जिसमें सड़कों की जर्जर हालत व बदहाली, युवाओं की बेरोजगारी, किसानों की बदहाली मुख्य हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर सरकार में बैठे लोगों को सद्बुद्धि दे। कहा, एक ओर केंद्र सरकार में किसानों पर काला कानून लागू कर किसानों की बदहाल करने पर तुली है। पहले तो किसान कर्ज से दबकर आत्महत्या करने पर मजबूर होता था लेकिन अब जो थोड़ी बहुत फसल किसान पैदा कर रहा है उसे बेच नहीं पा रहा और दर-दर की ठोकरें खा रहा है। केंद्र ने काला बिल किसानों पर थोप दिया है। उसके विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सैकड़ों किसानों ने हस्ताक्षर किए हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्याम सिंह, शिव चरण सिंह, हरजिंदर सिंह, हरदीप सिंह, किशोर हालदार, विशाल मक्कड़, टेक चंद कंबोज, गुरनाम सिंह, मनु चौधरी, शिवम बेहड़, मंगत बत्रा, कृष्ण लाल लाल सिंह, धर्मवीर सिंह मनोहर लाल, भजन लाल, सुखदेव लाल, दीपक कुमार, प्रेम सिंह ,सतपाल सिंह , दीपक कुमार, अशोक भांबरी, भीम ठुकराल , सोहन सिंह, रवीश कुमार, संगम बत्रा, संतोष सिंह ,वेद प्रकाश, सुखदेव सिंह, अशोक भांबरी, बिशन सिंह आदि मौजूद रहे।फोटो लाईन।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें