ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरदिल्ली रैली की सफलता के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

दिल्ली रैली की सफलता के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

14 दिसम्बर को दिल्ली में कांग्रेस की रैली की सफलता के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह सिंह ने सितारगंज, खटीमा, नानकमत्ता ब्लाक के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार की...

दिल्ली रैली की सफलता के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 11 Dec 2019 06:14 PM
ऐप पर पढ़ें

14 दिसम्बर को दिल्ली में कांग्रेस की रैली की सफलता के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह सिंह ने सितारगंज, खटीमा, नानकमत्ता ब्लाक के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनविरोधी सरकार बताया। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि जनता केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्षरत है। कार्यकर्ता एकजुट होकर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसंघर्ष करें। उन्होंने कहा कि 13 दिसम्बर की सायं अधिक से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली को रवाना हो। 14 दिसम्बर की रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। यहां प्रकाश जोशी, अनिल शर्मा, विजय सारस्वत, नारायणपाल, भुवन कापड़ी, हरीश पनेरू, करन जंग, हरपाल सिंह, भुवन भट्ट, नवतेज पाल सिंह, प्रेम सिंह टुरना, मलूक सिंह खिण्डा, शिववर्धन, उत्तम आचार्य, दीपक विश्वास, रामनगीना प्रसाद, बिपिन खोलिया, बॉबी राठौर, राम पाण्डे,सचिन गंगवार, संदीप बावा, तारक मण्डल मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें