ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरहाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों का अनशन शुरू

हाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों का अनशन शुरू

हाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ कांग्रसियों ने अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता अनशन पर बैठे। उन्होंने पालिका प्रशासन पर तानाशाही का आरोप...

हाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों का अनशन शुरू
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 03 Oct 2018 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

हाउस टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता अनशन पर बैठे। उन्होंने पालिका प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया। पिछले महीने कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु के नेत़ृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर नगर पालिका पर कई गुना ज्यादा टैक्स वसूलने का आरोप लगाया था। इसके चलते बुधवार को कांग्रसियों ने इंदिरा गांधी खेल मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। बुधवार को अनशन पर बैठे युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने पालिका प्रशासन पर लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। हरीश पनेरु ने कहा कि हाउस टैक्स की दरें कम नहीं होने तक अनशन जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें