अमेरिका के दबाव में नहीं झुका था भारत : डॉ. गणेश उपाध्याय
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने भारत की संप्रभुता और स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता पर जोर दिया। उन्होंने इंदिरा गांधी के नेतृत्व में बांग्लादेश की मुक्ति के समय भारत के साहसिक निर्णयों का उदाहरण दिया। डॉ. उपाध्याय ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी सवाल उठाए, यह कहते हुए कि भारत को अपनी संप्रभुता बनाए रखनी चाहिए।
रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि भारत ने हमेशा अपनी संप्रभुता और स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की मुक्ति की लड़ाई के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने साहसिक निर्णय लेते हुए बाहरी दबावों को नजरअंदाज किया था। डॉ. उपाध्याय ने विज्ञप्ति में कहा कि उस समय अमेरिका द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में सातवां बेड़ा भेजे जाने के बावजूद भारत अपने फैसले पर अडिग रहा और पड़ोसी देश की आजादी के लिए संघर्ष जारी रखा। उन्होंने कहा कि बाद में एक अमेरिकी विमान के बिना अनुमति भारत में प्रवेश करने के मामले में भी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए उसे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति दी और स्पष्ट संदेश दिया कि देश के फैसले भारत स्वयं लेगा।
कहा कि आज जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व गुरु बनने की बात करते हैं, लेकिन कर कुछ नहीं पाते। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों के मामलों में किसी भी देश के निर्णयों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए तथा आत्मनिर्भर और मजबूत नीति के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


