पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया
किच्छा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प अर्पित कर याद किया। विधायक तिलकराज बेहड़ के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा गया कि राजीव गांधी की...

किच्छा, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। बुधवार को विधायक तिलकराज बेहड़ के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शिता से देश ने वर्षों पूर्व कम्प्यूटर युग में प्रवेश किया। उस समय विरोधियों ने बेरोजगारी बढ़ने की बात कहकर उनकी आलोचना की थी। आज देश की प्रगति में कम्प्यूटर की उपयोगिता एवं भूमिका का स्वाभाविक रूप से अंदाजा लगाया जा सकता है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश तिवारी, सुनीता कश्यप, एनयू खान, मिस्वाऊल कुरैशी, अशोक मित्रा, गुलशन सिन्धी, फिरदौस सलमानी, हरविन्द्र पाल सिंह, राजवीर आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




