Rudrapur News: आपत्तियों के निष्पक्ष निस्तारण की मांग को कांग्रेस का धरना
Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के खिलाफ दर्ज आपत्तियों के निष्पक्ष और नियमानुसार निस्तारण की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार
Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के खिलाफ दर्ज आपत्तियों के निष्पक्ष और नियमानुसार निस्तारण की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने एसडीएम अमृता शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फॉर्म-7 के तहत दर्ज आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार निस्तारण करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एक ही व्यक्ति द्वारा एक से अधिक आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आ रही है। कांग्रेस नेताओं ने इसे गंभीर मामला बताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम प्रभावित नहीं होना चाहिए। प्रत्येक आपत्ति का नियमानुसार सत्यापन कर पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाना चाहिए। इस दौरान गुरविंदर सिंह विर्क, परिमल राय, शराफत अली मंसूरी, इदरीश पाशा, सलीम बाबा, गगन रंधावा, गगन विर्क, मनोज देवराड़ी, लखबीर सिंह लक्खा, राजेश बाबा, संजीव अरोड़ा, शिवम बेहड़, रामविलास सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


