देश को आधुनिक सोच देने वाले नेता थे राजीव गांधी : ममता

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया। ममता रानी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। ममता रानी ने राजीव गांधी के योगदान और विकास की नींव रखने पर प्रकाश डाला।

देश को आधुनिक सोच देने वाले नेता थे राजीव गांधी : ममता

रुद्रपुर, संवाददाता। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर ममता रानी ने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और कंप्यूटर युग की शुरुआत कर भारत को आधुनिक सोच दी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि जिस विकास की नींव राजीव गांधी ने रखी थी, उसे अब राहुल गांधी आगे बढ़ा रहे हैं।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में भारत को आधुनिक तकनीक और विकास की नई सोच से जोड़ने का कार्य किया। राजीव गांधी हमेशा युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के हितों के लिए समर्पित रहे, जिन्हें देश कभी भुला नहीं सकता। इस दौरान गोपाल भसीन, सतीश कुमार, प्रकाश शर्मा, कमल चुघ, अमन, छत्रपाल, रघुपति विश्वास, राधेश्याम, अजीत कुमार, खगनपति विश्वास, विमल घरामी, सुरजीत सिंह, नीरज, नरेश सागर, तपन दास, उमा सरकार, मोनिका ढाली, प्रीति साना, आनंद शर्मा, शिवकुमार, संजय आइस, पार्षद शुभम दास, बाबू खान, जाकिर राजा, अदनान रजा, फैज रजा और अमित कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।