Congress Candidate Umesh Singh Rathore Files Nomination for Municipality Elections कांग्रेस प्रत्याशी राठौर सहित चार ने अध्यक्ष पद पर नामांकन कराया, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsCongress Candidate Umesh Singh Rathore Files Nomination for Municipality Elections

कांग्रेस प्रत्याशी राठौर सहित चार ने अध्यक्ष पद पर नामांकन कराया

खटीमा में नगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी उमेश सिंह राठौर ने जुलूस के साथ नामांकन कराया। आम आदमी पार्टी से विनोद जोशी और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन भरा। इस दौरान कई प्रमुख नेता...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 29 Dec 2024 06:51 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस प्रत्याशी राठौर सहित चार ने अध्यक्ष पद पर नामांकन कराया

खटीमा, संवाददाता। नगरपालिका चुनाव में पालिकाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी उमेश सिंह राठौर बॉबी ने जुलूस के साथ नामांकन कराया। वहीं आम आदमी पार्टी से पालिकाध्यक्ष पद के लिए विनोद जोशी व निर्दलीय दो लोगों ने नामांकन कराया। रविवार को नगरपालिका चुनाव में पालिकाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी उमेश सिंह राठौर अमाऊं से जुलूस के साथ तहसील पहुंचे। उन्होंने पालिकाध्यक्ष पद के लिए रिटर्निंग ऑफिसर रविंद्र सिंह बिष्ट को अपना नामांकन पत्र जमा कराया। इस दौरान विधायक भुवन कापड़ी, विधायक गोपाल सिंह राणा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, नासिर खान, देवेंद्र कन्याल, राजू सोनकर, रमेश रौतेला, भरत पांडे, राजकिशोर सक्सेना, उमेश चंद, सज्जन पोखरिया, वीरेंद्र राज, देवेंद्र राणा, भूपेंद्र कश्यप, दीपक चंद, दीपक मुडेला, नवीन जोशी, जसविंदर सिंह बाजवा, अरिवंद कुमार, नरेंद्र आर्य, मनोज कोहली, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं आम आदमी पार्टी से पालिकाध्यक्ष पद के लिए पूर्व सैनिक विनोद जोशी ने नामांकन कराया। इस दौरान आप प्रदेश सचिव ठाकुर उदय प्रताप सिंह, दयाकिशन कलौनी, अमन अरोड़ा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा दो निर्दलीय ने नामांकन कराया। इसके अलावा विभिन्न वार्डों से 56 लोगों ने नामांकन कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।