ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरशांतिपुरी में कांग्रेस-भाजपा ने दी वाजपेयी जी को श्रद्धाजंलि

शांतिपुरी में कांग्रेस-भाजपा ने दी वाजपेयी जी को श्रद्धाजंलि

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दलगत राजनीति को पीछे छोड़ते हुए कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से शोक सभा की। इस दौरान दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के...

शांतिपुरी में कांग्रेस-भाजपा ने दी वाजपेयी जी को श्रद्धाजंलि
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरFri, 17 Aug 2018 07:03 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दलगत राजनीति को पीछे छोड़ते हुए कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से शोक सभा की। इस दौरान दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख वाजपेयी जी को भावभीनी श्रद्धाजंलि दी।

शुक्रवार को शांतिपुरी मुख्य बाजार में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए टीएसी सदस्य तारा सिंह कोरंगा, जिलापंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष देवीदत्त उपाध्याय, जिला सैनिक लीग के उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कोरंगा, सेवानिवृत और वरिष्ठ भाजपा नेता विशन सिंह मेहरा ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ नेता बताया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी ने देश के एकसूत्र में पिरोने का काम किया है। कहा कि वाजपेयी जी ने देश में ही वरन् विदेशों में भी भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दिया। इस दौरान उन्होंने वाजपेयी जी के निधन को देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। इस मौके पर व्यापार मण्डल, ग्रामीण, राजनेता और ऑटो रिक्शा यूनियन समिति के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धाजंलि दी। यहां भोला दत्त पाण्डे, बिशन सिंह कोरंगा, किशोर कोरंगा, मान सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह कोरंगा, भगत मेहता, विपिन मिश्रा, गुड्डू पाण्डे, पीसी जोशी, चंद्रमोहन जोशी, दिगम्बर प्रसाद जोशी, बलवन्त सिंह कोरंगा, धर्मानंद पाण्डे मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें