मो. नाजिम नगर, शैलेंद्र ब्लॉक अध्यक्ष बने
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मोहम्मद नाजिम को नगर अध्यक्ष और शैलेंद्र गहलोत को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। यह चयन करीब 8 साल बाद हुआ है। विधायक आदेश चौहान और अन्य कांग्रेस नेताओं ने दोनों को बधाई दी है।

शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूर्व सभासद मोहम्मद नाजिम को कांग्रेस का नगर अध्यक्ष बनाया है। जबकि शैलेंद्र गहलोत को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार देर रात को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने नगर एवं ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की। करीब 8 साल के बाद कांग्रेस में नगर एवं ब्लॉक अध्यक्ष का चयन हुआ। विधायक आदेश चौहान समेत पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट, आबिद नूरी, जाकिर नूरी, मोइनुद्दीन, गजेंद्र सिंह, पंकज चौहान, राहुल बंटी, सोनू, इख्तियार बबलू आदि कांग्रेसजनों ने दोनों को बधाई दी है।
ये भी पढ़ें:कांग्रेस नेता के पिता का हुआ निधन
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


