Rudrapur News: विधायक बेहड़ ने टीडब्ल्यूटी तकनीक से बन रही सड़कों की जांच की मांग की
Rudrapur News: किच्छा, विधायक तिलकराज बेहड़ ने टीडब्ल्यूटी तकनीक से निर्मित नगला-लालपुर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने लोनिवि को पत्र लिखकर सभी सड़कों की तकनीकी जांच कराने की मांग की। उन्होंने गुणवत्ता सुनिश्चित करने का वादा किया और सांसदों की समस्याओं को सुनने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। टीडब्ल्यूटी तकनीक से निर्मित नगला-लालपुर मार्ग के कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने लगी है। विधायक तिलकराज बेहड़ ने आरोप लगाया कि उन्होंने लोनिवि को पत्र लिख कर पूर्व में ही टीडब्ल्यूटी तकनीक से बनाई जा रही सभी सड़कों की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
सड़क क्षति पर चिंता
सोमवार को विधायक तिलकराज बेहड़ ने आरोप लगाया कि जब टीडब्ल्यूटी तकनीक से बने लालपुर-महाराजपुर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत मिली थी, उन्होनें तब ही इस तकनीक को लेकर लापरवाही की आंशका व्यक्त की थी। उन्होंने 30 अप्रैल 2026 को लोनिवि सचिव व प्रमुख अभियंता को पत्र लिखकर टीडब्ल्यूटी तकनीक से बनाई जा रही सभी सड़कों की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की थी। बेहड़ ने जांच में तकनीक, निर्माण सामग्री अथवा कार्य निष्पादन में किसी प्रकार की कमी सामने आने पर उसका शीध्र निस्तारण व लापरवाही पाई जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।
गुणवत्ता सुनिश्चित करना
बेहड़ ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी तकनीक या विभाग का विरोध करना नहीं, बल्कि जनता के धन से बनने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराना है। आगे भी वह गुणवत्ता के मुद्दे लगातार आवाज उठाते रहेंगे। वहीं विधायक कार्यालय पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बेहड़ ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।


