बायोमेट्रिक उपस्थिति में लापरवाही पर सीएमओ सख्त

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

रुद्रपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डॉक्टरों की बायोमेट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी अधिकारियों को डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की 100% उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।

बायोमेट्रिक उपस्थिति में लापरवाही पर सीएमओ सख्त

रुद्रपुर, संवाददाता। ब्लॉक स्तर पर तैनात कई डॉक्टरों द्वारा नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीएमओ ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है। इससे अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित होगी तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि ब्लॉक स्तर के सभी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की हर महीने समीक्षा की जाएगी। जिन केंद्रों पर लापरवाही सामने आएगी, वहां संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। साथ ही बायोमेट्रिक मशीनों को नियमित रूप से संचालित रखने और तकनीकी समस्या होने पर तत्काल समाधान कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।