Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsCMO Inspects Primary Health Center in Rudrapur Ensures Quality Healthcare Services
सीएमओ ने किया बरा पीएचसी का निरीक्षण

सीएमओ ने किया बरा पीएचसी का निरीक्षण

संक्षेप:

रुद्रपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके. अग्रवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरा किच्छा का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई और मरम्मत के निर्देश दिए। जल्द ही ओपीडी संचालन के लिए चिकित्सक की...

Sep 03, 2025 08:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share Share
Follow Us on

रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके. अग्रवाल ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरा किच्छा का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश से क्षतिग्रस्त हुए कार्यों की जल्द मरम्मत कराने को भी कहा। सीएमओ ने बताया कि जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी संचालन के लिए चिकित्सक की तैनाती की जाएगी। चिकित्सक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी चलाई जाएगी। सीएमओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निरीक्षण में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार जायसवाल, सीएचसी किच्छा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल गौड़, उप जिला चिकित्सालय सितारगंज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह, जावेद अहमद और आरपी सिंह आदि रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।