तीसरे दिन भी चोरगलिया-हल्द्वानी मार्ग बंद रहने से सितारगंज के लोगों की दिक्कतें बढ़ी
सितारगंज से चोरगलिया होते हुए हल्द्वानी जाने वाला मार्ग तीसरे दिन भी बंद है, जिससे हजारों लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। गौलापार क्षेत्र के लोग औद्योगिक पार्क में नौकरी करने के लिए हल्द्वानी होकर जाते...
सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज से चोरगलिया होते हुए हल्द्वानी जाने वाला मार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा। इससे रोजाना आवागमन करने वाले हजारों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हल्द्वानी से सितारगंज आवागमन किच्छा होते हुए करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी गौलापार क्षेत्र के लोगों के लिए हो रही है। जो सितारगंज के औद्योगिक पार्क की कंपनियों में नौकरी करते हैं। इन लोगों को पहले हल्द्वानी जाकर किच्छा होते हुए सितारगंज आना होता है। इसके बाद 13 किमी का सफर चोरगलिया मार्ग में सिडकुल के लिए करना होता है। चोरगलिया हल्द्वानी मार्ग में सूखी नदी पर बने पुल में दरार आने से आवागमन बांधित हो रहा है।

लोनिवि हल्द्वानी से पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया है। सितारगंज सिडकुल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली ने हल्द्वानी एसडीएम से वार्ता कर जल्द से जल्द पुल की मरम्मत कर आवागमन सुचारू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रोजाना औद्योगिक पार्क की करीब 100 कंपनियों के करीब दो हजार कर्मचारी व अधिकारी हल्द्वानी गौलापार क्षेत्र से आवागमन करते हैं। समय पर कर्मचारियों के नहीं पहुंच पाने के कारण उद्योगों में उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


