दो सूत्रीय मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने धरना दिया
दो सूत्रीय मांग को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगरपालिका परिसर में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मियों ने कहा कि यदि उनकी मांगें शीघ्र...
दो सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगरपालिका परिसर में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वह कार्य बहिष्कार करने पर मजबूर होंगे।शनिवार को सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी नगरपालिका परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद वे धरने पर बैठ गये। इस मौके पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष ललित पाल ने कहा पिछले काफी समय से उनकी पालिका प्रशासन से ठेका प्रथा समाप्त करने एवं मृतक आश्रित को नौकरी देने की मांग चल रही है। इसके बावजूद भी उनकी मांगों पर अमल नहीं किया जा रहा है। बताया सफाई कर्मियों ने अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर बीती 23 जनवरी को भी सांकेतिक धरना दिया था। लेकिन प्रशासन से उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिला है। सफाई कर्मियों ने चेतावनी देते हुये कहा यदि उनकी मांग शीघ्र नहीं मानी गई तो वह उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होंगे। यहां कल्लू चरन, राहुल, दीपक दास, विनोद, नितिन, सचिन, सूरज, सुनील, राकेश, उमेश, संजू, सुरेश आदि रहे।