प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में हुई प्रार्थना
शहर में क्रिसमस डे के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने प्रेम और एकता के संदेश के साथ इस पर्व को मनाया। चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं और सुंदर सजावट की गई। फादर अशोक जैन ने...
शहर में क्रिसमस डे के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें लोगों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। लोगों ने प्रेम और एकता के संदेश के साथ इस पर्व को मनाया। शहर के विभिन्न चर्च में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया। शहर के चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं की गईं। जहां लोगों ने प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में प्रार्थना की। चर्चों में सुंदर सजावट की गई थी, इसमें रंगीन लाइट्स, फूलों की सजावट और क्रिसमस ट्री की स्थापना की गई थी। बच्चों ने क्रिसमस ट्री के पास गीत गाए और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान सिंह कालोनी स्थित चर्च में फादर अशोक जैन ने शांति का संदेश देते हुए कहा कि हिंसा से दूर रहकर अहिंसा को स्वीकार करना चाहिए। क्रिसमस के अवसर पर बेकरी की दुकान से केक की खूब खरीदारी हुई। लोगों ने अपने प्रियजनों के लिए उपहार खरीदे और क्रिसमस के अवसर पर विशेष छूट का लाभ उठाया। क्रिसमस के अवसर पर शहर के विभिन्न होटलों और मॉल में भी विशेष क्रिसमस पार्टी आयोजित की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।