Rudrapur News: शिविर : लिप्पन आर्ट से बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
Rudrapur News: रुद्रपुर में भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा आयोजित बाल संस्कार शिविर का दूसरा दिन उत्साहपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों को अनुशासन और अच्छी आदतों का महत्व बताया गया। शिविर में बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया और उन्हें उपहार भी वितरित किए गए।

Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा, रुद्रपुर की ओर से श्री गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज, काशीपुर बाईपास रोड में आयोजित पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर का दूसरा दिन उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। शिविर में बच्चों को संस्कार, अनुशासन और अच्छी आदतों का महत्व बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोहा वाचन और सूर्य नमस्कार से हुई। इसके बाद बच्चों को गुड और बैड हैबिट्स के बारे में प्रेरक जानकारी दी गई तथा दैनिक जीवन में अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें आकर्षक उपहार भी वितरित किए गए।
शिविर में आयोजित लिप्पन आर्ट गतिविधि में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शिविर के सफल संचालन में शाखा की महिला सदस्यों स्नेह राधू, समिधा गोयल, प्रिया माहेश्वरी, मेघा सिंघल और अंकिता जैन का विशेष योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


