सीएम ने भगवान शिव और हनुमान की मूर्तियों का किया अनावरण

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बंडिया क्षेत्र में भगवान शिव और हनुमान की मूर्तियों का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की धार्मिक आस्था राज्य की पहचान का हिस्सा है। धामी ने मेधावियों को सम्मानित किया और शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए प्रशंसा की। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी संख्या उपस्थित रही।

सीएम ने भगवान शिव और हनुमान की मूर्तियों का किया अनावरण

खटीमा, संवाददाता। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बंडिया क्षेत्र में भगवान शिव एवं हनुमान की मूर्तियों का अनावरण किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था राज्य की पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। राज्य सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे。

धामी ने मेधावियों को किया सम्मानित

खटीमा। जन-जन की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खटीमा के दो मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। कक्षा दसवीं के देवेश सिंह ने उत्तराखंड बोर्ड की मेरिट सूची में 14वां और कक्षा बारहवीं की कशिश पांडे ने 21वां स्थान प्राप्त किया था। वहीं अंग्रेजी विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने में मार्गदर्शन करने वाली अंग्रेजी विषय की शिक्षिका मंजू ततराडी, सामाजिक विज्ञान विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने वाले दो शिक्षकों होशियार सिंह पुजारी एवं नीरज नरियाल को भी मुख्यमंत्री ने प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य बीएस बोरा ने सभी को बधाई दी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएम धामी ने किस स्थान पर मूर्तियों का अनावरण किया?
सीएम धामी ने बंडिया क्षेत्र में भगवान शिव एवं हनुमान की मूर्तियों का अनावरण किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।