ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरबरेली के कारोबारी की हत्या में नजदीकी पर आरोप

बरेली के कारोबारी की हत्या में नजदीकी पर आरोप

बरेली के कम्प्यूटर कारोबारी हर्षित गुप्ता की हत्या में उसके पिता ने हर्षित के दोस्त पर ही उसके कत्ल का शक जताया है। गौरतलब है कि सोमवार शाम हर्षित का शव थाना पुलभट्टा के ग्राम बरी के पास झाड़ी में...

बरेली के कारोबारी की हत्या में नजदीकी पर आरोप
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरTue, 07 Nov 2017 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

बरेली के कम्प्यूटर कारोबारी हर्षित गुप्ता की हत्या में उसके पिता ने हर्षित के दोस्त पर ही उसके कत्ल का शक जताया है। गौरतलब है कि सोमवार शाम हर्षित का शव थाना पुलभट्टा के ग्राम बरी के पास झाड़ी में पड़ा मिला था। हर्षित के हाथ-पांव बंधे होने के साथ शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद हर्षित का शव उत्तराखंड सीमा में फेंक दिया गया था।मंगलवार को हर्षित के पिता अशोक गुप्ता ने बताया कि बरेली के राजेंद्र नगर में उनकी कम्प्यूटर जोन नाम की दुकान है। करीब छह साल पहले उनकी रुद्रपुर विशाल मेगामार्ट में भी दुकान थी। इसी दौरान बरेली में रहने वाले हर्षित के नजदीकी दोस्त ने हल्द्वानी में ब्रांच खोलने के लिए उसे हर्षित को मनाने की कोशिश की थी। हर्षित नहीं माना तो वह उससे मन ही मन खुन्नस रखने लगे। अशोक ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या उसी ने की है। बरेली पुलिस आरोपी दोस्त से पूछताछ कर रही है।

सीसीटीवी कैमरे में दिखा बाइक सवार

किच्छा। बरेली पुलिस ने अशोक गुप्ता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो 4 नवंबर की रात हर्षित अशोक गुप्ता के घर के बाहर एक बाइक आकर रुकी थी। हर्षित उसके साथ बैठकर निकला था। पुलिस इसी आधार पर जांच में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें