ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरकेन्द्र से अयोध्या के लिए हल्द्वानी और हरिद्वार से ट्रेन मांगी: धामी

केन्द्र से अयोध्या के लिए हल्द्वानी और हरिद्वार से ट्रेन मांगी: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केन्द्र सरकार से अयोध्या में राम मंदिर जाने के लिए हरिद्वार और हल्द्वानी से ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की गई...

केन्द्र से अयोध्या के लिए हल्द्वानी और हरिद्वार से ट्रेन मांगी: धामी
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 27 Oct 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

खटीमा। संवाददाता

खटीमा में बूथ शक्ति केंद्र प्रवर्तक कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने खटीमा मंडल के अलावा बूथों के अध्यक्ष, मोर्चो के अध्यक्ष, सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजकों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा के चलते दस दिन की व्यस्तता रही। कार्यकर्ताओं से मिलने की प्रबल इच्छा थी, इसलिए कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा। 12 बजे तक किसी को खबर नहीं होने दी। केवल एसडीएम निर्मला बिष्ट को जानकारी दी और बगैर किसी सुरक्षा और तामझाम के खटीमा के लिए निकल गया।

बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्जवलित कर बूथ शक्ति केंद्र प्रवर्तक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वंदेमातरम गीत के बाद मुख्यमंत्री धामी ने बूथ के पदाधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया। धामी ने 131 बूथों के अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजकों का नाम लेकर उनसे संवाद किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्र में बूथ को मजबूत करने के मंत्र दिए। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री महिला मोर्चा दल के अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ ही समस्त पार्टी के पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत करने के लिए कहा। कार्यक्रम में 14 सिंतबर को मगरमच्छ के हमले में जान गवाने वाले सुखदेव सिंह की मां लक्ष्मी कौर को सहायता राशि का चेक सौंपा। वहीं मुख्य चुनाव अभिकर्ता अमित कुमार पांडेय ने बूथ कार्यकर्ताओं को बताया कि बीएलओ की नियुक्ति कर दी गई है। मतदाता का नाम बढ़ाना हो और घटना हो मतदाता सूची देखकर संशोधन कर लें। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हिमांशु बिष्ट ने किया। यहां मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, सतीश गोयल, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, टीवीएस के अध्यक्ष गोपाल बोरा, देवेंद्र चंद, सतीश भट्ट, पीआरओ प्रमोद कुमार जोशी, दिनेश सिंह मंगला, गोविंद सिंह मेहता, रमेश जोशी, दिगंबर कन्याल,खूब सिंह विकल, कमलेंद्र सेमवाल, देवेंद्र सिंह रिंकू, शोभनाथ मौर्य, अजय मौर्य, विनोद जोशी आदि थे।

ये रहे मौजूद

चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, सतीश गोयल, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, टीवीएस के अध्यक्ष गोपाल बोरा, दिनेश सिंह मंगला, देवेंद्र चंद, कैलाश मनराल,सतीश भट्ट, पीआरओ प्रमोद कुमार जोशी, गोविंद सिंह मेहता, अंजू सिंह ,रमेश जोशी, दिगंबर कन्याल,खूब सिंह विकल, कमलेंद्र सेमवाल, देवेंद्र सिंह रिंकू, शोभनाथ मौर्य, अजय मौर्य, विनोद जोशी, हरीश जुकरिया, हरीश पांडेय, पदम सिंह राणा, संत लाल, मोहन सिंह राणा, जीवन ज्याला, राम किशान बाबा, राजू गोरकेला, मोहन जोशी, संदीप राणा,अजय सिंह थापा, महेंद्र चंद, दीपक कुमार आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें