भारत रत्न डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

खटीमा में सरस्वती एकेडमी बिगराबाग में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती और बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। चेयरपर्सन ज्योति पाल और प्रधानाचार्य रामयश ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया।

भारत रत्न डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई

खटीमा। सरस्वती एकेडमी बिगराबाग में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती एवं बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम चेयरपर्सन ज्योति पाल एवं प्रधानाचार्य रामयश ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात उन्होंने अपने सम्बोधन में बाबा साहब के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। साथ ही विद्यालय में बैसाखी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न प्रतियागिताओं का आयोजन भी किया गया। इनमें ड्राइंग, स्पीच, क्विज और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।