खटीमा में डायनेस्टी और नोजगे हैप्पी के बच्चों का रहा बेहतरीन प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डायनेस्टी मॉर्डन गुरूकुल एकडमी के विद्यार्थियों ने परचम लहरया। छात्रा स्नेहा रजवार ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कला वर्ग म

खटीमा में डायनेस्टी और नोजगे हैप्पी के बच्चों का रहा बेहतरीन प्रदर्शन

खटीमा,संवाददाता। सीबीएसई इंटर की परीक्षा में डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल एकडमी के विद्यार्थियों ने परचम लहरया। छात्रा स्नेहा रजवार ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही दिव्यांषी रजवार ने 96.4 प्रतिशत एवं अंशिका कोहली ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। प्रबंध निदेशक धीरेन्द्र भटट ने टॉपरों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी में रिद्धी गुप्ता ने 96.20 प्रतिशत अंक लेकर कॉमर्स, शिवालिक सरोला ने 94 प्रतिशत अंक के साथ साइंस में टॉपर रहे। वहीं मानसी पंत ने 94 प्रतिशत, सारांश जल्होत्रा ने 93.6 प्रतिशत एवं पीयूष कुमार ने 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। एमडी सुरेन्द्र कौर एवं प्रधानाचार्य एचसी पंत ने टॉपरों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। हर्षित यादव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान, दिव्या चौहान ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं हर्षित बिष्ट ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी को बधाई दी। हिन्द पब्लिक स्कूल के दीपांशु ओझा ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान, खुशी जोशी ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं आस्था चौधरी ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमडी नीरज कुमार ने बधाई दी।सिटी कान्वेंट स्कूल की ईशा मनोला ने 94.4 प्रतिशत, रिया राना ने 91.8 प्रतिशत एवं अक्षत किरोला ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। अल्केमिस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आफरीन अंसारी ने 88.20 एवं जैनुल अबीदीन ने 88.20 प्रतिशत अंक विद्यालय में प्रथम स्थान एवं रेनू बिष्ट ने 86.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चेयरपर्सन डॉ. दिव्या रावत, प्रधानाचार्य डॉ. जयपाल गंगवार एवं उप प्रधानाचार्या बिन्दु बत्र ने बधाई दी। अल्क्ष्या पब्लिक स्कूल के विशाखा ओली ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, ऋषभ खड़ायत ने 94 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान एवं गौरांश सिंह बिष्ट ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।