रेडियोलॉजिस्ट समेत तकनीशियन की तैनाती की मांग
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट की व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य एपं कल्याण मंत्री धन सिंह रावत से...
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट की व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य एपं कल्याण मंत्री धन सिंह रावत से मिले। जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। भाजपा नेत्री गीता ऐठानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह ऐठानी, जिला महामंत्री सुरेश खेतवाल स्वास्थ्य मंत्री रावत से मिले। उन्होंने बताया कि सीएचसी कपकोट क्षेत्र का एकमात्र अस्पताल है। यहां कई सालों से रेडियोलॉजिस्ट, एक्स-रे तकनीशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, फीजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ आदि के पद रिक्त हैं। इस कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग एक लाख की आबादी इसी अस्पताल के भरोसे है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ती है। उन्होंने जल्द समस्याओं का समाधान की मांग की है।