ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरहोम क्वारंटाइन के उल्लंघन पर दो पर केस

होम क्वारंटाइन के उल्लंघन पर दो पर केस

बाहरी राज्यों से लौटे दो प्रवासियों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटाइन किया था लेकिन दोनों प्रवासी घरों में नहीं मिले। पुलिस ने दोनों प्रवासियों के खिलाफ मुकदमा कायम किया...

होम क्वारंटाइन के उल्लंघन पर दो पर केस
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरWed, 01 Jul 2020 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

बाहरी राज्यों से लौटे दो प्रवासियों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटाइन किया था। लेकिन दोनों प्रवासी घरों में नहीं मिले। पुलिस ने दोनों प्रवासियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बुधवार को थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने कहा ग्राम बिचई निवासी कुलवंत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह और कुलदीप सिंह पुत्र पप्पू सिंह को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटाइन किया था। जिनकी निगरानी कर रहे सिपाही ललित नेगी ने दोनों को होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करते पाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 के तहत केस दर्ज किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें