ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुद्रपुरलॉकडाउन का उल्लंघन में 11 पर केस

लॉकडाउन का उल्लंघन में 11 पर केस

किच्छा। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 11 बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी बाइक सीज की है। शनिवार शाम सात बजे के बाद पुलिस ने शहर घूमने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। नगर के...

लॉकडाउन का उल्लंघन में 11 पर केस
हिन्दुस्तान टीम,रुद्रपुरSun, 07 Jun 2020 06:58 PM
ऐप पर पढ़ें

किच्छा। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 11 बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी बाइक सीज की है। शनिवार शाम सात बजे के बाद पुलिस ने शहर घूमने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। नगर के डीडी चौक पर कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने पुलिस बल के साथ देर रात तक बेवजह सड़कों पर घूम रहे पैदल एवं बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में इंतजार अली, आमिर खान, इसत्याक खान, फरहान, वीरपाल, आफताब, मो. जाकिर, उवेश, रियाज अहमद,दीपक, मो.नईम के खिलाफ लॉक डाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर करने के साथ ही उनकी बाइक सीज कर दी। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया पुलिस रोजाना अभियान चला कर लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें