सितारगंज। सिडकुल सितारगंज रोड के ग्राम बरुआबाग में राहगीर महिला को डंपर से कुचलने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क में शव रखकर जाम लगा दिया था।
ग्राम बरुआबाग निवासी सूरज प्रकाश पुत्र मोनीराम ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा 31 दिसंबर को बरुआबाग नहर की पुलिस से जा रही उनकी पत्नी मुन्नी देवी (55) को अज्ञात डंपर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई। मोनीराम की तहरीर पर पुलिस ने डंपर संख्या यूके 06 एच 1771 के अज्ञात डंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।