कार में तोड़फोड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर के प्रीत विहार क्षेत्र में एक युवक ने अपने बहनोई पर तलवार लेकर घर पहुंचने, गाली-गलौज करने, कार में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देन

रुद्रपुर। प्रीत विहार क्षेत्र में एक युवक ने अपने बहनोई पर तलवार लेकर घर पहुंचने और कार में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के प्रीत विहार निवासी मोहम्मद रिहान की शिकायत पर पुलिस ने उसके बहनोई कादिर निवासी रेशमबाड़ी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी कादिर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है और वह आए दिन उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करता है। शिकायत में कहा गया है कि एक जून को दोपहर करीब डेढ़ बजे कादिर तलवार लेकर प्रीत विहार स्थित रिहान के घर पहुंच गया।
आरोप है कि उसने घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज की तथा रिहान को बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। भय के कारण रिहान घर से बाहर नहीं निकला। इस दौरान आरोपी ने घर के बाहर खड़ी कार पर तलवार से वार कर उसके शीशे और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त कर दिए। पीड़ित ने वाहन को करीब 1.50 लाख रुपये का नुकसान होने का दावा किया है। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी दोबारा जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया। वहीं कोतवाल प्रकाश दानू ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


